How to add Like, Share, Subscribe and bell notification icon animation in your YouTube video in a simple way using just your smartphone using an application called Kinemaster
आज जानते है कैसे अपने यूट्यूब वीडियो पे Like Share Subscribe और Bell Notification Icon के एनीमेशन को लगाया जाए
अगर आप एक Youtuber है और अपने यूट्यूब चॅनेल को बढ़ावा देना चाहते है जिससे आपके Subscriber और views बढे तो सिर्फ अच्छी वीडियो बनाना ही काफी नहीं होता ! इसे इस तरह समझते है की आपने एक काफी अच्छा प्रोडक्ट बना दिया जो काफी सुन्दर है, आपके आसपास के लोगो को काफी पसंद आये, और बाकी लोगो के बहुत काम भी आये लेकिन आप उसकी अच्छी पैकेजिंग करना भूल जाये तो ना ही लोग आपकी वस्तु खरीदना पसंद करेंगे और ना ही उस पैकेजिंग को खोलकर आपके उत्पाद को प्रयोग करने की इच्छा होगी | इसी लिए हमे अच्छा और किफायती प्रोडक्ट बनाना आना ही चाहिए साथ ही उसे सही तरीके से प्रमोट करना भी आना चाहिए | कई सारे तरीको से हम अपनी वीडियो का प्रचार कर सकते है जिसका सबसे आसान मार्ग है अपने वीडियो में लाइक शेयर सब्सक्राइब का एनीमेशन डालना |
आसान तरीको से अपने videos को प्रमोट करना सीखने की लिए पूरा ब्लॉग ध्यान से पढ़े | उससे पहले जानते है कैसे हम वीडियो में Like Share Subscribe और bell notification icon का उपयोग करें !
स्टेप १ : अपने मोबाइल फोन में Kinemaster ऍप को खोले | आपकी वीडियो को आपके मनपसंद तरीके से एडिट कर लें |
स्टेप २ : अब यूट्यूब ऍप में जाकर 'Like Share Subscribe green screen' यह सर्च करें | इन सभी में से आपको जो एनीमेशन वीडियो पसंद आये उस वीडियो का लिंक कॉपी करे | लिंक कॉपी करने की लिए share बटन पर क्लिक करके 'Copy link' ऑप्शन चुने |
स्टेप ३ : अपने मोबाइल में गूगल क्रोम ब्राउज़र खोले | इसमें 'यूट्यूब वीडियो डाउनलोडर' सर्च करे | कॉपी की हुई लिंक की मदद से एनीमेशन वीडियो की MP4 फाइल डाउनलोड कर लें |
स्टेप ४ : Kinemaster में आपने एडिट की हुई Project File खोले | जहां आप एनीमेशन को ऐड करना चाहते है उस जगहपर आपके Timeline के cursor को ले जाए | अब यहाँ 'Media' पर क्लिक करें और अपने डाउनलोड किये हुए वीडियो को टाइमलाइन ऐड कर लें |
स्टेप ५ : अपने वीडियो पर क्लिक करें | अब ऑप्शन की सूचिमें से 'Chroma key' इस ऑप्शन को चुने |
स्टेप ६ : इस ऑप्शन को On करते ही आप देखेंगे की आपकी एनीमेशन वीडियो से Green Screen का इलाका मिट चूका है सुर सिर्फ एनीमेशन बच गया है |
स्टेप ७ : अगर आप अब भी थोड़ा बोहोत धुंधला सा हरा रंग आपकी वीडियो में देख पा रहे है तो 'Detail Curve' का उपयोग करके और बेहतर ढंग से अपने वीडियो को एडिट कर पाएंगे | इस प्रकार आपके वीडियो की शोभा बढ़ेगी और आपके दर्शक भी आपकी वीडियो Like और चॅनेल को Subscribe करना नहीं भूलेंगे !
चॅनेल और वीडियो का प्रचार करने कुछ आसान लेकिन असरदार तरीके !
जैसे की हमने इस पोस्ट के शुरुवात में बात की है, उस प्रकार आपने पूरी मेहनत से आपकी वीडियो बना ली | अलग अलग एनीमेशन और कुछ छोटे मोठे चुटकुलों की मदद से मुश्किल से मुश्किल विषय को आसान भाषा में समझने की कोशिश की, लेकिन और एक गुण है जो हर सोशल मीडिया पर कॉन्टेंट बनाने वाले व्यक्ति में अवश्य होना चाहिए जो है अपने बनाये हुए Content को लोगो के सामने प्रभावी तरीके से पेश करना !
कई लोग अक्सर यह गलती करते है की अपना सारा वक्त और कई दिन - रातें सिर्फ वीडियो बनाने में लगा देते है लेकिन उसे लोगो के सामने लाते वक़्त कुछ चीज़ो का ख्याल नहीं रखते जैसे की -
१) काफी लोग अपनी वीडियो के लिए 'Custom Thumbnail' का उपयोग नहीं करते और Youtube द्वारा मिला हुआ Default Thumbnail का ही उपयोग करते है |
२) बनाई हुई वीडियो को 1080p HD पर upload करने के बजाय मोबाइल फोन की स्पेस बचाने के लिए 360p या 480p ऐसे SD (Standard Definition) में ही अपलोड करते है ।
3) विडियो को योग्य Title, Description और Tags नहीं डालने पर आपकी विडियो की रैंकिंग कम हो जाती है जिससे आपकी विडियो लोगों तक पहुँच नही पाती ।
इन सभी बातों पर ध्यान देकर उन्हें यूट्यूब विडियो में इस्तेमाल करने पर हमारी विडियो को प्रमोट करने का आसान तरीका समझते है ।
विडियो प्रमोट करने के लिए दो माध्यम है ! मुफ्त माध्यम व कुछ पैसों का भुगतान करके विडियो प्रमोट करने का माध्यम ।
मुफ्त माध्यम :
जिस प्रकार हम फेसबुक व इंस्टाग्राम जैसी सुविधाओ का उपयोग सिर्फ अपने छायाचित्रों पर लाइक पाने के लिए करते है उसी तरह हम इसका उपयोग कर अपने विडियो अथवा को कंटेंट का प्रचार कर सकते है ।
● आपका जिस नाम से यूट्यूब चैनल है उसी नाम से हर सोशल मिडिया प्लेटफार्म जैसे Facebook, Instagram, Twitter पर अपना एकाउंट अथवा प्रोफाइल बनाये ।
● सभी Social Media Platforms पर एक जैसा content डालें जिस वजह अगर कोई आपको Youtube के बजाय इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्वीटर पर भी खोजें तो आपकी प्रोफाइल उसे आसानी से मिल जाए ।
● अपने Youtube video में लोगों को आपके बाकी सोशल मीडिया पर भी फॉलो करने की सूचना करें ।
● जिस तरह पूरी फिल्म रिलीज होने से पहले एक टीज़र लांच किया जाता है उसी तरह आपके लंबे यूट्यूब विडीओ की छोटी क्लिप्स सारे सोशल मीडिया पर डालें और वहाँ आपके पूरे विडियो की और आपके चैनेल की लिंक दे ।
पैसों का भुगतान करके विडियो प्रमोट करने का माध्यम (Google Ads) :
विशेष सूचना : Youtube policy के नुसार अगर आप अपने चैनेल के 1000 subscribers और 4000 watch hours को पूरा करने की लिए इस सुविधा का लाभ उठाएंगे तो इस जरिए से विडियो प्रमोट करने पर विडियो में आये हुए views और watch time आपके 4000 hours के criteria में मान्य नहीं होंगे जबकि इस सुविधा से मिले हुए Subscribers को मान्य किया जाएगा ।
इस विषय में भी हम आपके लिए जल्द ही एक ब्लॉग और एक विडियो जारी करेंगे जिससे आपको इस सुविधा का संपूर्ण उपयोग करने में सहायता प्राप्त होगी !
अगर आपको यह जानकारी मददगार लगी हो तो YouTube पर हमारे चैनल PhoneinTech को जरूर subscribe करें ।
0 Comments