सैमसंग लेके आ गया है अपने दो नए स्मार्ट मॉनीटर्स | यह दो सैमसंग मॉनिटर है सैमसंग के एम5 जो की है 24 इंच की 1080p फुल एच.डी. स्क्रीन के साथ | दूसरा है सैमसंग एम7 जो की है एक 4K रेसोलुशन के साथ 43 इंच की साइज में | यह टाइज़ेन संचालित नए एनर्जी सेविंग सेल के साथ आता है और सोलर सेल की मदद से चलने वाली रिमोट कण्ट्रोल के साथ आता है |
इन दोनों ही मॉनीटर्स की कीमत शुरू होगी $199 (लगभग ₹14,400) अमेरिका में | अभी तक यह बात की कोई खबर नहीं है की यह मॉनिटर ग्लोबल मार्केट में कब खुलेंगे |
सैमसंग का 24 इंच का M5 मॉनिटर आएगा 1920x1080 पिक्सेल के फुल एचडी स्क्रीन के साथ आएगा जिसका आस्पेक्ट रेश्यो होगा 16:9 का | इसी के साथ सैमसंग के M7 में 43 इंच के साथ 4k अल्ट्रा एच डी डिस्प्ले होगा जो की HDR10 के सपोर्ट के साथ आएगा |
यह मॉनिटर ऑन डिमांड टी वी के साथ आएंगे जिसमे नेटफ्लिक्स और ऐमज़ॉन प्राइम वीडियो जैसे ऍप्स के साथ आएगा | इससे आपके स्मार्ट टीवी लेने की ज़रूरत पूरी हो जाएगी | यह टीवी में गूगल असिस्टेंट, अलेक्सा असिस्टेंट और सैमसंग के बिक्स्बी के साथ भी आएगा | 'PC on Screen' की मदद से जिससे बाहरी कंप्यूटर को इन स्क्रीन्स पर कास्ट करने बहुत ही आसानी होगी |
यह मॉनिटर भारत और ग्लोबल मार्केट कब आएगा यह अभी तक नहीं बताया गया |
ऐसी ही प्रौद्योगिकी खबरें पढ़ते रहने के लिए हमसे Instagram, Facebook, Twitter और YouTube पर जरूर जुड़े |

0 Comments